गृह क्लेश ऐसा बढ़ा कि परिवार के अन्य सदस्य रिंकी का विरोध करने लगे। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी। उसने फिर से पत्नी को शांत रहने के लिए कहा लेकिन वो नहीं सुनी। ऐसे में वो आक्रोशित हो उठा और पत्नी डांटने-फटकारने लगा। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया।
घटना से आक्रोशित रवि घर से बाहर निकला और किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर कपसेठी स्टेशन पहुंचा। जब तक साथ आया युवक कुछ समझ पाता रवि ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। युवक बाइक लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना कपसेठी के स्टेशन मास्टर कौशल कुमार सिंह ने जीआरपी भदोही को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। रवि की पत्नी रिंकी शर्मा और एकमात्र बेटी दिव्या समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम पंचायत उमरहां के बरबसपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह सुल्तानपुर निवासी शिवमूरत यादव (50) का क्षतविक्षत शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शिवमूरत के परिजनों ने कपड़े और चप्पल वगैरह से शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। शिवमूरत के बड़े भाई रामसूरत यादव ने बताया कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार की शाम ही वह घर से निकले थे और संभवत: रात में किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।
शिवरामपुर चट्टी स्थित मिठाई की दुकान में सेंध लगाकर बुधवार की रात चोर नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। भुक्तभोगी दुकानदार ने बृहस्पतिवार को मिर्जामुराद थाने में घटना की सूचना दी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मोंगलावीर निवासी अनिल कुमार चौधरी की शिवरामपुर चट्टी पर मिठाई की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात में चोर मिठाई की दुकान के पीछे सेंध लगाकर दुकान के अंदर बॉक्स में रखे 5000 रुपये और सामान चुरा ले गए।