फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पत्नी ने नहीं मानी बात तो सैलून संचालक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, परिजनों में कोहराम

Thu, 30 Mar 2023 06:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। युवक धौकालगंज बाजार में सैलून चलाता था।खुदकुशी के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया गया। 
विज्ञापन
कपसेठी रेलवे स्टेशन की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक के पास से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। युवक की शिनाख्त रवि शर्मा (27) पुत्र हलचल शर्मा निवासी रसूलहां, धौकालगंज थाना कपसेठी के रूप में हुई।

विज्ञापन


खुदकुशी के पीछे पत्नी से विवाद होना बताया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंचे रवि के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भाई महेंद्र शर्मा ने बताया हमलोग चार भाई हैं। तीसरे नंबर का रवि धौकालगंज बाजार में सैलून चलाता था।

रवि का छोटे भाई की पत्नी से किसी बात को लेकर बुधवार को विवाद हो रहा था। दोनों के विवाद में रवि की पत्नी रिंकी आ कूदी। रवि ने इसका विरोध किया। पत्नी को समझाया कि तुम्हें इन सब से कोई मतलब नहीं है। लेकिन रिंकी ने पति की बात को अनसुना कर दिया और देवरानी को भला-बुरा सुनाती रही।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  'आकांक्षा दुबे को न्याय मिले, समर सिंह को फांसी हो', अभिनेत्री के गांवों वालों ने लगाई गुहार

गृह क्लेश ऐसा बढ़ा कि परिवार के अन्य सदस्य रिंकी का विरोध करने लगे। यह बात उसके पति को नागवार गुजरी। उसने फिर से पत्नी को शांत रहने के लिए कहा लेकिन वो नहीं सुनी। ऐसे में वो आक्रोशित हो उठा और पत्नी डांटने-फटकारने लगा। इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया।

घटना से आक्रोशित रवि घर से बाहर निकला और किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार होकर कपसेठी स्टेशन पहुंचा। जब तक साथ आया युवक कुछ समझ पाता रवि ने काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। युवक बाइक लेकर फरार हो गया। मामले की सूचना कपसेठी के स्टेशन मास्टर कौशल कुमार सिंह ने जीआरपी भदोही को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। रवि की पत्नी रिंकी शर्मा और एकमात्र बेटी दिव्या समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत

ग्राम पंचायत उमरहां के बरबसपुर गांव के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार की सुबह सुल्तानपुर निवासी शिवमूरत यादव (50) का क्षतविक्षत शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सुल्तानपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह को सूचना दी। ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तो शिवमूरत के परिजनों ने कपड़े और चप्पल वगैरह से शव की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। शिवमूरत के बड़े भाई रामसूरत यादव ने बताया कि उनके भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार की शाम ही वह घर से निकले थे और संभवत: रात में किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन

मिठाई की दुकान से नकदी और सामान चोरी

शिवरामपुर चट्टी स्थित मिठाई की दुकान में सेंध लगाकर बुधवार की रात चोर नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। भुक्तभोगी दुकानदार ने बृहस्पतिवार को मिर्जामुराद थाने में घटना की सूचना दी। मिर्जामुराद क्षेत्र के मोंगलावीर निवासी अनिल कुमार चौधरी की शिवरामपुर चट्टी पर मिठाई की दुकान है। रोजाना की तरह बुधवार की रात भी वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात में चोर मिठाई की दुकान के पीछे सेंध लगाकर दुकान के अंदर बॉक्स में रखे 5000 रुपये और सामान चुरा ले गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें