सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की पहली फिल्म लवरात्रि इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म के नाम को लेकर लगातार कुछ ना कुछ विवाद सुनने में आ रहा था। इसलिए सलमान खान ने फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद होने की आशंका से फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया। लवरात्रि अब लवयात्री हो गया है।
सलमान इस फिल्म के निर्माता हैं। लवयात्री के पुराने टाइटल लवरात्रि नाम को लेकर कुछ लोग लगातार एतराज जता रहे थे। इसलिए निर्माताओं ने विवादों से बचने के लिए फिल्म का टाइटल ही बदल दिया। फिल्म का नाम बदलने पर हिंदू जागरण मंच ने खुशी जताई है।
बलिया में जिलाध्यक्ष मंगल देव चौबे ने कहा कि मंच के विरोध के चलते सलमान खान को नवरात्रि पर रिलीज होने वाले लवरात्रि फिल्म का नाम बदल कर लवयात्री करना पड़ना। इसको लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। बता दें कि बलिया में लवरात्रि को लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया ता।