फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के बर्खास्त सिपाही सहित आठ पर मुकदमा0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नंद नगर कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर नीतू त्रिपाठी और उनके ड्राइवर सुमित को फायरिंग कर घायल करने के मामले में पीएसी के बर्खास्त सिपाही सहित आठ पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लंका थाने में गुरुवार को चार नामजद और चार अज्ञात पर हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों में भुल्लनपुर निवासी पीएसी से बर्खास्त सिपाही श्रीनिवास सिंह, फुलवरिया के राजेश सिंह, सिगरा के शंकर सिंह और रमना के जैलेंदर राय का नाम शामिल है। नीतू का आरोप है कि श्रीनिवास से जमीन विवाद में उनकी पुरानी रंजिश है और उसके खिलाफ रोहनिया थाने में उन्होंने मुकदमा दर्ज करवा रखा है। धमकाने की उसकी ऑडियो क्लिप भी उनके पास है। पुलिस नामजद आरोपियों के पांच करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
लंका थाना अंतर्गत नंद नगर कॉलोनी में बुधवार की रात 11:15 बजे के लगभग फार्च्यूनर सवार नीतू और उनके ड्राइवर सुमित पर नाइन एमएम की पिस्टल से छह राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई थी। जानलेवा हमले में नीतू को दो गोली और सुमित को एक गोली लगी थी। उपचार के बाद गुरुवार को दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगे सीसी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है और तफ्तीश में सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। सामने आया है कि श्रीनिवास की लोकेशन नीतू पर हमले के समय लखनऊ में थी। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नीतू जिस फर्म से जुड़ी हुई हैं, उसमें वह तेजी से आगे बढ़ीं और अन्य पार्टनर पिछड़ कर अलग होते गए। इसे लेकर पार्टनर रहे लोगों से उनका विवाद है। इसके अलावा रोहनिया स्थित जमीन के एक बड़े हिस्से को लेकर भी उनका विवाद है। तफ्तीश जारी है, तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही वारदात का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें