फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईआरपी सेवा में 700 कर्मचारियों का वेतन लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक ओर बिजली निगम ईआरपी सुविधा लागू होने से पारदर्शिता और भुगतान कार्यों में तेजी लाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर करीब 700 कर्मचारी वेतन भुगतान नहीं मिलने से परेशान हैं। अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख एपी शुक्ल ने बताया कि अगर ईआरपी कारगर है तो कर्मचारियों के लटके वेतन का भुगतान क्यों नहीं हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कर्मियों को आय का लेखा जोखा और अन्य प्रमाणपत्रों की जानकारी ईआरपी पर अपलोड करनी थी। जिसने फार्म नहीं भरा उनके वेतन भुगतान में समस्या है। ईआरपी पर जानकारी अपलोड करने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर एजेंसी ने नोडल अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को तैनात किया है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल 2021 को ईआरपी सिस्टम लागू किया गया था।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के तहत पेपरलेस अभियान की शुरुआत हो चकी है। इसका सकारात्मक असर भी दिखने लगा है। ईआरपी के पारदर्शी सेवा से उपभोक्ताओं और बिजलीकर्मियों को सहूलियत मिल रही है। -एसके बघेल, निदेशक, कार्मिक एवं प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें