फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में हुई हिंदू छात्र परिषद की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म संसद की कमेटी ने सोमवार को हिंदू छात्र परिषद की स्थापना पर अपनी मुहर लगा दी। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को हिंदू राष्ट्र अभियान से जोड़ने के लिए परिषद का गठन किया गया है। इसके संचालन की जिम्मेदारी शिक्षक और संयोजन की जिम्मेदारी छात्रों को दी जाएगी। हिंदू छात्र परिषद के लिए लोगों तथा हिंदू राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका पर भी कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन

सोमवार को नदेसर स्थित डाक बंगले में हुई बैठक में अध्यक्षता करते हु एस्वामी आनंद स्वरूप ने बताया कि हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए लंबा संघर्ष करना होगा। हिंदू छात्र परिषद के जरिए युवाओं में हिंदू राष्ट्र के लिए अलख जगाएंगे। छात्रों के बीच अपनी बात पहुंचाने के लिए इस परिषद का गठन किया गया है। वर्तमान में राष्ट्रवाद के नाम पर बनाए गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समानांतर इसको विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों में स्थापित किया जाएगा। इसका संचालन शिक्षक और छात्र मिलकर करेंगे। परिषद की नेशनल काउंसिल और स्टेट काउंसिल का भी गठन होगा। शूलटंकेश्वर में धर्मसंसद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जमीन चिन्हित हो चुकी है। बीएचयू आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों के साथ धर्म संसद के स्वरूप पर चर्चा की गई है। हमारा प्रस्ताव है कि काशी शैली में ही धर्म संसद निर्मित की जाए। इस दौरान आचार्य चंद्रमणी मिश्र, प्रो. रमेश प्रसाद, विजय लक्ष्मी कॉल, सत्येंद्र, ऋषि उपाध्याय, डॉ. रामकेश्वर तिवारी, अनुराग, पवित्र भारती, राजेश राय, श्रीपाल शास्त्री आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें