फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कर्ष मैराथन: वाराणसी पहुंचीं साक्षी मलिक बोलीं, 'कुश्ती में सरकार विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा रही है'

Sun, 25 Sep 2022 10:59 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाराणसी आई हैं। पहली बार वाराणसी आईं मलिक ने बताया कि खेल में लड़कियों के लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
भारतीय पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल में आधी आबादी का दबदबा बढ़ा है। खेल के प्रति इन दिनों लड़कियों की मानसिकता में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब सभी खेलों में लड़कियां हिस्सा ले रही हैं। पहले सिर्फ लोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर जोर देेते थे। लेकिन विश्व स्तर की प्रतिस्पर्धा में लड़कियों के जीतने से लोग खेल के प्रति जागरूक हुए हैं। यह बातें भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को वाराणसी में अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन


साक्षी उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ओर से रविवार को आयोजित मैराथन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करने वाराणसी आई हैं। पहली बार वाराणसी आईं मलिक ने बताया कि खेल में लड़कियों के लिए पहले कोई व्यवस्था नहीं थी। लड़कियों के मेडल लाने से परिजनों की सोच बदली। लोग अब पूछते हैं कि अपने बच्चे को आप के जैसा कैसे बनाएं। इससे उनका मनोबल और बढ़ता है।

विज्ञापन

साक्षी ने बताया कि जब उन्होंने अपने खेल की शुरुआत की थी, उस समय वो टीन शेड में कुश्ती का अभ्यास करती थीं। परेशानियां बहुत थीं पर उन्होंने हार नहीं मानी। अब हालात बहुत अच्छे हैं। अब कुश्ती का अभ्यास एसी हॉल में होता है। लड़कियोें को उन्होंने खुद में आत्मविश्वास जगाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें