फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यासियों ने न्यास अध्यक्ष को घेरा

Sun, 19 Jun 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन हफ्ते से दक्षिणा न मिलने से नाराज दंडी सन्यासियों ने शनिवार की दोपहर दोपहर न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी का घेराव किया। अध्यक्ष के आगे एक-एक कर अपनी व्यथा गिनाई। इस दौरान कई संन्यासियों की आंखों में आंसू आ गए। बाबा विश्वनाथ के भंडार गृह की दुर्व्यवस्था से नाराज दंडी संन्यासियों का कहना था कि भंडार के तंग कमरे में बैठने तक की पर्याप्त जगह नहीं मिलती। पंखे जले होने की वजह से भीषण गर्मी में वहां प्रसाद ग्रहण करने में पसीने-पसीने होना पड़ता है। अध्यक्ष ने एसीईओ पीएन द्विवेदी को बुलाकर तत्काल समस्याओं का समाधान कराने का निर्देश दिया। अध्यक्ष के निर्देश पर दो पंखे भंडार में लगवा दिए गए।  
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ न्यास परिषद के अध्यक्ष आचार्य पं. अशोक द्विवेदी दिन के 11:30 बजे मंदिर की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। सेवानिवृत्त आईपीएस अफसर रंजन द्विवेदी भी उनके साथ थे। अध्यक्ष के मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद भंडार में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे दंडी संन्यासियों ने रानी भवानी परिसर में उनका घेराव किया। संन्यासियों का कहना था कि 20 दिन से उनको दक्षिणा नहीं मिल रही है। 56 से अधिक संन्यासियों को उसी तंग कमरे में थालियां परोसी जाती हैं। संन्यासियों के भोजन ग्रहण करने से पहले ही भंडार की रसोई में बाहरी लोग प्रवेश करने लगते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए। एसीईओ ने बताया कि लेखाधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से चेक पर पर हस्ताक्षर नहीं हो सका है। जल्द ही दक्षिणा दे दी जाएगी। अन्य समस्याओं का भी समाधान शीघ्र होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें