फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू रेलवे आरक्षण केंद्र में तोड़फोड़

Sun, 19 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू रेलवे आरक्षण केंद्र में तोड़फोड़
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के नरिया गेट स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र में शनिवार को तत्काल आरक्षण कराने के दौरान हंगामा हो गया। बिना लाइन में लगे टिकट लेने की कोशिश कर रहे बीएचयू के ही कुछ छात्रों ने कार्यालय से काउंटर तक गालीगलौज और तोड़फोड़ की। घटना के बाद से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर केंद्र में तत्काल आरक्षण की सुविधा बंद कर दी गई है। केंद्र प्रभारी गोपाल सिंह ने लंका थाने में अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



बीएचयू आरक्षण केंद्र में सुबह दस बजे जैसे ही तत्काल आरक्षण शुरू हुआ, वैसे ही बीएचयू के कुछ छात्र वहां पहुंचे। वे बिना लाइन में लगे टिकट लेने की कोशिश करने लगे। पहले से कतार में लगे लोगों ने इसका विरोध किया तो वे हंगामे पर उतर आए। आरक्षण पर्यवेक्षक ने भी उन्हें कतार में लगकर टिकट लेने को कहा तो वे गालीगलौज और तोड़फोड़ पर उतारू हो गए। उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की। रिजर्वेशन काउंटर के शीशे तोड़ डाले। फिर कर्मचारियों को धमकी देकर भाग निकले। इसके चलते केंद्र में एक घंटे तक आरक्षण कार्य बाधित रहा।


आरक्षण केंद्र के प्रभारी गोपाल सिंह ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले बीएचयू के ही छात्र थे। छात्रों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना पर आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेंद्र पांडेय के अलावा रेलवे के मॉनीटरिंग सेल के प्रभारी डॉ. रत्नेश कुमार श्रीवास्तव और वाणिज्य निरीक्षक आरके रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक रवि प्रकाश चतुर्वेदी के निर्देशानुसार इस केंद्र पर तत्काल आरक्षण की सुविधा बंद कर दी गई है। सोमवार से यहां अब तत्काल आरक्षण नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें