गांव में प्रसव पीड़ा के बाद एंबुलेंस बुलाई और आगे बढ़ने पर जब हालत बिगड़ी तब स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रसव कराकर महिला को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद अब जच्चा बच्चा सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
पिंडरा क्षेत्र के चितौरा ग्राम में सोमवार को प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला को 102 नम्बर एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। बताते है कि चितौरा गांव की वर्षा पत्नी नीलेश को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाई और पीड़िता को पिंडरा स्वास्थ्य केंद्र भेजने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
इसी बीच प्रसव पीड़ा काफी तेज हो गईं तभी एम्बुलेंस रास्ते में रोककर ई एमटी धनपत कुमार, चालक सुशबिन्द पांडेय व आशा कार्यकर्ती मीरा आशा सिंह ने सुरक्षित प्रसव कराया । तत्पश्चात जच्चा बच्चा की जांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया । जहाँ प्रभारी चिकित्साधिकारी वरुण सिंह ने जच्चा बच्चा को स्वस्थ बताया और प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया ।