मुख्य आरोपी अजीत मिश्रा के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश देने के साथ ही उस पर इनाम घोषित कराने और उसकी संपत्तियों की कुर्की का आदेश अदालत से प्राप्त करने की तैयारी में जुटी हुई है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर राजेश सिंह ने बताया कि अजीत मिश्रा सहित तीन आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश जारी है। अजीत के खिलाफ जल्द ही उच्चाधिकारियों के स्तर से इनाम घोषित किया जाएगा। मुकदमे की विवेचना में बतौर आरोपी जिस किसी का भी नाम आएगा, वह किसी भी सूरत में वैधानिक कार्रवाई से बच नहीं पाएगा।