फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उठी आवाज, हिंदी तुम पर हमको नाज

Thu, 15 Sep 2016 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
hindi - फोटो : hindi
विज्ञापन

विज्ञापन
हिंदी दिवस पर विश्वविद्यालयों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। इस दौरान आयोजित वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। नागरी प्रचारिणी सभा काशी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रो. अर्जुन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता में हिंदी का अहम योगदान रहा है, जिसे भुला नहीं जा सकता है। इस दौरान प्रो. सुमन जैन, डॉ. रामअवतार मौजूद रहे। सेंट्रल हिंदू स्कूल कमच्छा में विद्यापीठ के पूर्व कुलपति प्रो. एसएस कुश्‍ावाहा आैर डॉ. चंचल तिवारी ने छात्रों को हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया। उधर, काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग में आयोजित गोष्ठी में डॉ. विनोद सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन



बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय में हुए आयोजन में कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने केंद्री गृह मंत्री भारत सरकार द्वारा जारी अपील का वाचन किया। कुलसचिव डॉ. केपी उपाध्याय, हिंदी अधिकारी विचित्र सेन गुप्ता, डॉ. केपी पांडेय, मुतुर्जा आलम मौजूद थे। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव मिश्र ने नेतृत्व में भी व्याख्यान हुआ। पत्रकारिता विभाग में हुए कार्यक्रम में वित्ताधिकारी डॉ. एमआर पाठक, डॉ. रणशील उपाध्याय ने विचार रखे। आईआईटी बीएचयू में निदेशक प्रो. राजीव संगल ने कहा कि हिंदी दिवस सिर्फ हिंदी का ही नहीं बल्कि भाषा का दिन है।  बीएसएनल कार्यालय शिवपुरवा में हुए कार्यक्रम में जीएम केपी सिंह ने सभी से हिंदी में कामकाज करने की अपील की। इसमें टीएन मिश्र, बीएल दूबे, पीआरओ कुंवर प्रभाकर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें