फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन: आज दौड़ेंगे सुरक्षा बलों के जवान, नेता, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और आमलोग

Sat, 13 Aug 2022 08:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी के अमृत महोत्सव पर रविवार सुबह छह बजे वाराणसी में रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन होगा। इसमें सुरक्षा बलों के जवान, जनप्रतिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और गणमान्य शामिल होंगे।
विज्ञापन
मिनी मैराथन - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त की सुबह छह बजे बनारस में रन फॉर कंट्री मिनी मैराथन होगा। यह मैराथन शहीद उद्यान से शुरू होकर सिगरा, रथयात्रा, गुरुबाग, लक्सा, गोदौलिया तक जाएगा। वहां से वापस सिगरा स्टेडियम तक आएगा।

विज्ञापन


मिनी मैराथन में सुरक्षा बलों के जवान, जनप्रतिधि, डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी और गणमान्य शामिल होंगे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मिनी मैराथन के लिए एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह को प्रभारी बनाया गया है। डीएम ने अपील की कि मैराथन में आने वाले लोग स्वयं झंडा लेकर आएंगे। स्पोर्ट्स शू पहनकर आएं। आयोजन के मद्देनजर रविवार सुबह से शहीद उद्यान के पास महिला-पुरुष डॉक्टर को आवश्यक उपकरणों और एंबुलेंस के साथ तैनात रहेंगे। 

राज्यमंत्री ने 10 हजार तिरंगे बांटे
स्टांप राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने 10 हजार तिरंगे का वितरण किया। गुलाब बाग स्थित कार्यालय से मंत्री ने उत्तरी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों के जरिए झंडे बांटे। मंत्री ने सारनाथ मंदिर में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो म्यूजियम से होकर सुहेलदेव पार्क होते हुए म्यूजियम पर समाप्त हुई। इसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, महामंत्री जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

आयुष राज्यमंत्री ने मोटरसाइकिल पर निकाली तिरंगा यात्रा

आयुष राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने मोटरसाइकिल पर तिरंगा यात्रा निकाली। इसकी शुरुआत सिगरा से हुई। जो रथयात्रा, भेलूपुर, लंका, गोदौलिया, लहुराबीर एवं मलदहिया होते हुए भारत मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान ऑक्सीजन क्लब के लोग भी मौजूद रहे। जिन्होंने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे से गूंज उठा शहर

अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम के तहत निकली तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें कहीं रैली तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जरिए देश की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार को छावनी परिषद में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मेरा देश मेरा मुल्क मेरा वतन गीत पर करिश्मा बानो ने नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के महत्व को बताया गया। इसके बाद सेना के जवानों ने साइकिल रैली निकाली।
डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बरेका में बाइक पर तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें बाइक पर सवार बरेका केकर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति नारे के साथ आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पूरा बरेका परिसर देशभक्ति नारे से गूंज रहा था।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होंगे मंत्री अनुप्रिया पटेल

अनुप्रिया पटेल। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल 14 अगस्त को काशी विद्यापीठ में आयोजित हर घर तिरंगा अभियान में प्रतिभाग करेंगी। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल का उद्घाटन करेंगी। इससे बाद लोगों को संबोधित करने के बाद शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल प्रयागराज से सड़क मार्ग से बीएचयू के एलडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। उसके बाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद शाम 5 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें