फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में आरएसएस का टूटा वनवास, 14 साल बाद बेनियाबाग से पथ संचलन

Mon, 27 Mar 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/
विज्ञापन
काशी की सड़कों पर पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों का शौर्य प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नव संवत्सर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी महानगर (उत्तर भाग) की ओर से रविवार को बाजेगाजे के साथ निकाले गए पथ संचलन में स्वयं सेवकों की कतार आकर्षण का केंद्र बन गई।
विज्ञापन


14 वर्ष बाद बेनियाबाग पार्क से पूरे गणवेश में निकले संघ के स्वयंसेवकों को देखने के लिए छतों, बारजों पर लोट टकटकी लगाए खड़े नजर आए। रास्ते भर पुष्पवर्षा होती रही। 

गेंदा के फूलों से सजी जीप पर आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराम बलिराम हेडगेवार और माधव राव सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी के चित्र लगाए गए थे। बेनियाबाग से निकले संघ के पथ संचलन को लेकर चर्चा थी कि चौदह साल पहले बेनियाबाग से पथ संचलन निकाला गया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने कभी बेनियाबाग से पथ संचलन की अनुमति नहीं दी। इस दौरान टाउनहाल से ही पथ संचलन निकलता था। इस बार भाजपा की सरकार बनी तो चौदह साल का वनवास केवल पार्टी का ही नहीं बल्कि संघ का भी खत्म हुआ।

उन्हें इस बार बेनियाबाग से पथ संचलन का मौका मिला। बेनियाबाग से प्रार्थना के बाद निकले स्वयंसेवक पुन: बेनियाबाग पहुंचे तो संघ रचना में जुट गए। यहां जलपान के बाद सभी स्वयंसेवक वापस चले गए।

बेनियाबाग, नई सड़क, गिरजाघर, गोदौलिया, चौक, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, चेतगंज होते हुए पथ संचलन बेनियाबाग में समाप्त हुआ।  
विज्ञापन

छह में से दो विधायक पहुंचे, चार नदारद

rss - फोटो : अमर उजाला
पथ संचलन कार्यक्रम में कैंट विधायक सौरभ जायसवाल पूरे गणवेश में साथ-साथ रहे। कार्यक्रम के अंत में शिवपुर विधायक और राज्यमंत्री अनिल राजभर पहुंचे तो उस दौरान उपविष्ट का निर्देश दिया जा रहा था। उस निर्देश को सुनने के बाद राज्यमंत्री भी बेनियाबाग मैदान में स्वयंसेवकों के साथ जमीन पर बैठ गए। इसके बाद वहां अनुपस्थित रहे पार्टी के चार विधायकों को लेकर कानाफूसी होने लगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें