फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में RSS की कुटुंब प्रबोधन पर बैठक कल से: 45 प्रांतों के संयोजक व सह संयोजक पत्नी सहित होंगे शामिल

Fri, 02 Sep 2022 06:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय बैठक तीन और चार सितंबर को आयोजित होगी। लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में होने वाली इस बैठक में देशभर के 45 प्रांतों के संयोजक व सह संयोजक अपनी पत्नी के साथ शामिल होंगे। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय बैठक तीन और चार सितंबर को आयोजित होगी। लक्सा स्थित मारवाड़ी भवन में होने वाली इस बैठक में देशभर के 45 प्रांतों के संयोजक व सह संयोजक अपनी पत्नी के साथ शामिल होंगे। वे कुटुंब प्रबोधन को परिवारों में बढ़ावा देने के लिए चिंतन करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले व भैयाजी जोशी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


देश भर में कार्य करने वाले लोग अपने-अपने अनुभव साझा करेंगे। संयुक्त परिवार टूटकर न्यूक्लियर बन रहे हैं। न्यूक्लियर परिवार में संस्कार, राष्ट्र भक्ति की कमी की वजह से मतांतरण हो रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए एक सर्वानुमति तय होगी। बैठक के दरम्यान कुटुंब मित्र, आयुनुसार उपक्रम, वार्षिक नियोजन, सज्जन शक्ति के साथ संपर्क-संवाद, भारत के हर परिवार में करने वाले नौ कार्य, कुटुंब व्यवस्था के सामने वर्तमान चुनौतियां एवं उपाय आदि विषयों पर चर्चा होगी।

बैठक के अलग-अलग सत्रों में काशी के दो चयनित परिवार जनों के साथ दो समूहों में साक्षात्कार, स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश पर लघु नाटिका की प्रस्तुति, संत तुलसीदास, संत कबीर, संत रविदास के दोहे की प्रस्तुति की योजना तय हुई हैं। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी प्रांत संयोजक, सह संयोजक अपने धर्मपत्नी सहित बाबा विश्वनाथ मंदिर का दर्शन-अभिषेक, गंगा आरती, संत तुलसीदास द्वारा स्थापित हनुमान मंदिर एवं अखाड़ा दर्शन, राणी लक्ष्मीबाई के जन्मस्थान के दर्शन आदि के लिए भी जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें