फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही ने पीठ पर लादकर मरीज को पहुंचाया अस्पताल

Sat, 05 May 2018 01:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मरीज को ले जाता आरपीएफ सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के कैंट रेलवे स्टेशन पर एक आरपीएफ सिपाही ने मानवता का परिचय देकर मिशाल पेश की। जिसकी चर्चा पूरे दिन रेलवे परिसर में होती रही। आरपीएफ सिपाही ने एक मरीज को स्ट्रेचर ने मिलने से पीठ पर ही लादकर उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशन पर स्ट्रेचर की कर्मी को उजागर किया है।
विज्ञापन


कोलकाता से आने वाली दून एक्सप्रेस जैसे ही कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 पर पहुंची, एस-4 में सवार यात्रियों ने ऑन ड्यूटी आरपीएफ के अमित कुमार मिश्रा को सहायता के लिए पुकारा।

सिपाही चलती ट्रेन में ही चढ़ गया और अंदर देखा तो पता चला कि बर्थ नंबर 70 का धनबाद के धरैया निवासी यात्री अमरेंद्र सिंह (22) खून की उल्टी कर रहा था। उसकी तबीयत बिगड़ते देख आरपीएफ सिपाही ने मरीज को पीठ पर लाद कर फुट ओवर ब्रिज से चढ़कर परिसर में बने स्वास्थ्य केंद्र पर ले गया।
विज्ञापन


जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसकी जानकारी रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई। बाद में यहीं से 108 एंबुलेंस से उसे कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें