वाराणसी में छठ पूजा पर गंगा घाटों पर होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
डाला छठ पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 15 और 16 नवंबर को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय भी सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
15 और 16 नवंबर को भारी वाहनों के शहर में प्रवेश का समय भी बदल दिया गया है। इन्हें रात 11 बजे से सुबह दो बजे तक ही नो-एंट्री में छूट मिलेगी। सुबह दो बजे के बाद वाराणसी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
रामापुरा से गोदौलिया तक वाहनों पर रोक
रामापुरा चौराहे से गोदौलिया की तरफ किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। छठ पूजा से संबंधित वाहनों को मजदा टॉकीज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज की तरफ डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा। गोदौलिया से दशाश्वमेध, राजेंद्र प्रसाद और शीतला घाट की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बेनिया तिराहे से रामापुरा जाने वाले वाहनों को बेनिया-पियरी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा।