टाउन हाल में खड़ी होंगी सभी गाड़ियां
लहुराबीर से मैदागिन की तरफ जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन मैदागिन स्थित कंपनी बाग, टाउन हाल में खड़ी होंगी। बेनियाबाग की तरफ से ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों के वाहन सनातन धर्म इंटर कालेज में पार्क होंगे। बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन के लिए जाने वाले वीआईपी व उनके एस्कार्ट वाहन भी यही पार्क होंगे। रामापुरा चौराहा से आगे किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा। पुलिस फोर्स और अर्ध सैनिक बलों के वाहनों की पार्किंग कंपनी बाग व टाउनहाल में होगी। दो दिन तक ट्रक सहित अन्य सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए नो इंट्री नहीं खुलेगी और वाहन पास भी निरस्त रहेंगे।
इन रूटों पर डायवर्जन
लक्सा थाना के आगे रामापुरा, गोदौलिया की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को बेनियाबाग, गुरुबाग, कमच्छा मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। यह वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान व रविंद्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोनों तरफ पार्क किए जा सकते हैं। अस्सी से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को थाना भेलूपुर मार्ग पर मोड़ा जाएगा। इसी तरह थाना भेलूपुर से रेवड़ी तालाब होकर रामापुरा जाने वाली सभी प्रकार के वाहन तिलभांडेश्वर से आगे नहीं जाएंगे। इन वाहनों को लक्सा मार्ग की तरफ मोड़ा जाएगा। यह वाहन बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान या रविन्द्रपुरी कॉलोनी की रोड पर दोनों तरफ खड़े किए जा सकते हैं।
क्वींस कॉलेज में बनेगी पार्किंग
बेनियाबाग से आगे भीड़ होने पर वाहनों को लहुराबीर चौराहे पर ही रोका जाएगा और वाहनों को क्वींस इंटर कालेज व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय में खड़ा कराया जाएगा। उधर, भदऊचुंगी से भैंसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा और यह वाहन रेलवे कॉलोनी के मैदान व राजघाट पानी की टंकी के पास खड़े होंगे। गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैंसासुर घाट की तरफ नहीं जाएंगे। यह वाहन नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान में खड़े होंगे।
सिगरा से महमूरगंज, ककरमत्ता होकर जाएंगे बीएचयू
सिगरा चौराहा से रथयात्रा होकर गुरुबाग की तरफ जाने वाले वाहनों को सिगरा चौराहा से ही दाहिने मोड़कर आकाशवाणी, महमूरगंज, ककरमत्ता होते हुए बीएचयू की तरफ भेजा जाएगा। इसी प्रकार से शहर की तरफ आने वाले वाहन इसी मार्ग से लौट सकेंगे।