फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्ट किया रूट, आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

Sat, 27 Feb 2021 12:52 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन
विज्ञापन

माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती के मद्देनजर शहर में शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ने लगेगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार रात से रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने आमजन से अपील की है कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था का पालन अवश्य करें।

इन मार्गों पर बदली यातायात व्यवस्था

  • मैदागिन चौराहा से चौक होते हुए किसी भी प्रकार के वाहन को गोदौलिया नहीं आने दिया जाएगा।
  • लक्सा की तरफ से वाहनों को रामापुरा/गोदौलिया चैराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • रामापुरा चौराहे से गोदौलिया चौराहे की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट की ओर किसी भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। 
  • सोनारपुरा चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहनों को गोदौलिया की ओर नही जानें दिया जाएगा।
  •  भेलूपुर थाना से रेवड़ी तालाब होकर रामापुरा चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
  • भदऊ चुंगी से भैसासुर घाट व राजघाट की ओर वाहनों को नही जाने दिया जाएगा।
  • गोलगड्डा तिराहा से विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैसासुर घाट, राजघाट की ओर वाहनों पर प्रतिबंध।
  •  यह प्रतिबंध उपरोक्त सभी मार्गों पर मिलने वाली गलियों पर भी लागू होगा।

यह भी जानें

- रूट डायवर्जन की व्यवस्था शुक्रवार यानी 26 फरवरी की रात 11:00 बजे से 27 फरवरी की दोपहर बाद पर्व की समाप्ति तक रहेगी।

विज्ञापन

- नगर क्षेत्र में 27 फरवरी को रात 11:00 बजे यातायात की स्थिति को देखते हुए नो इंट्री खोलने पर निर्णय लिया जाएगा।
27 फरवरी को संत रविदास जयंती पर जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था

विज्ञापन

- मैदागिन चौराहे से गुरु रविदास जन्मोत्सव का मुख्य जुलूस सुबह 08:00 बजे से शुरू होगा। जुलूस शुरू के आधे घंटे पूर्व गोदौलिया से मैदागिन आने-जाने वाले समस्त वाहनों को रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को रामापुरा से लहुराबीर की तरफ मोड़ दिया जाएगा। 
- जुलूस के अगले भाग के गोदौलिया पहुंचने के आधा घंटे पूर्व सोनारपुरा क्रासिंग से गोदौलिया चैराहे की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को रोक दिया जाएगा। इन वाहनों को थाना भेलूपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
- गोदौलिया से शिवाला की तरफ कोई वाहन नहीं जाएंगे। जब तक कि जुलूस का पिछला भाग शिवाला पार नहीं करेगा। जुलूस के दुर्गा मंदिर, मानस मंदिर और लंका चौराहे पर भी पहुंचने के आधा घंटे पूर्व वाहनों पर रोक लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें