रोपवे के यात्रियों को वाराणसी कैंट स्टेशन पर ही सभी सुविधाएं दी जाएंगी। इसके लिए स्टेशन के पास बिल्डिंग बनाई जाएगी। जहां सभी सुविधाएं यात्रियों को दी जाएंगी। कैंट रेलवे स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) पर उतरने वाले यात्रियाें को परिसर से ही रोपवे की सेवा मिलेगी।
साथ ही उन्हें सामान रखने और स्नान करने की सुविधा भी रेलवे स्टेशन पर ही उपलब्ध होगी। यहां फ्रेश होने के बाद यात्री रोपवे से सीधे गंगा घाट और काशी विश्वनाथ धाम के लिए जा सकेंगे। इस दौरान उन्हें समान रखने की सुविधा दी जाएगी।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से हुई थी रोपवे योजना पर चर्चा
16 अप्रैल को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने काशी आगमन के दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने चेयरमैन से रोपवे योजना पर चर्चा की थी। इसमें कैंट रेलवे स्टेशन पर एक रोपवे स्टेशन की सुविधा का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद रेलवे प्रशासन की ओर से भी यात्रियों को रोपवे सुविधा के साथ उनके सामान रखने के लिए लॉकर और स्नान का भी इंतजाम करने की योजना बनाई है। जिसपर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कमिश्नर ने कहा कि प्रस्ताव बनाने पर चर्चा हुई है। रोपवे के यात्रियों से सभी सुविधाएं मिलेंगी।