वर्तमान फीजिबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार परियोजना में पांच स्टेशन प्रस्तावित किए गए है, जिसमें प्रथम स्टेशन कैंट स्टेशन, उसके बाद विद्यापीठ स्टेशन, रथयात्रा स्टेशन, गिरजा घर क्रासिंग और अंतिम स्टेशन गोदौलिया चौक पर प्रस्तावित किया गया है।
परियोजना में एलाइनमेंट की कुल लंबाई 3.750 किलोमीटर निर्धारित की गई है। वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने कहा कि रोपवे परियोजना की निविदा आंशिक बदलाव के साथ जारी कर दी गई है। नेशनल हाईवे लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी ने नए सिरे से फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की है। निविदा में शामिल होने की अंतिम तिथि 30 जून तय है।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर तैयार हुई रोपवे परियोजना की निविदा नवंबर 2021 में प्राधिकरण द्वारा आमंत्रित की गयी थी। मगर निवेशकों ने रुचि नहीं दिखाई। कई बार समयवृद्धि करते हुए अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2022 निर्धारित की गयी थी।
मगर परियोजना में किसी भी विकासकर्ता द्वारा निविदा नही प्रस्तुत की गयी है। इसके बाद शासन ने नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी लि परियोजना में पथ प्रदर्शक की जिम्मेदारी सौंपी। कंपनी की ओर से परियोजना के एलाइनमेंट का विस्तृत अध्ययन कर पुन: फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर शनिवार 14 मई 2022 को निविदा आमंत्रित कर दी गई है।