फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मई के अंत तक दशाश्वमेध घाट का कायाकल्प होगा पूरा, ओपन रेस्टोरेंट सहित 100 से अधिक दुकानों का हुआ निर्माण

Sun, 15 May 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दशाश्वमेध घाट पर आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए पर प्रथम तल पर 922.96 वर्ग मीटर में 14 फूडकोर्ट एक रेस्टोरेंट का निर्माण किया चल रहा है। 
विज्ञापन
दशाश्वमेध प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दशाश्वमेध घाट के 3082.4 वर्ग मीटर के क्षेत्र का 28.69 करोड़ रुपये से कायाकल्प मई तक पूरा होगा। जहां स्मार्ट सिटी के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण की ओर से लोगों की सुविधा और पर्यटकों के आकर्षण के लिए ओपन रेस्टोरेंट, ग्राउंड फ्लोर पर 113 से अधिक दुकानों का निर्माण, महिला और पुरुषों के शौचालय, स्वचालित सीढ़ि और लिफ्ट का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


अगस्त 2020 से परियोजना के तहत घाट पर आने वाले पर्यटकों और आगंतुकों की सुविधा के लिए पर प्रथम तल पर 922.96 वर्ग मीटर में 14 फूडकोर्ट एक रेस्टोरेंट का निर्माण किया चल रहा है। घाट पर सीढ़ियों के निर्माण के साथ 12 व्यक्तियों की क्षमता का लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ि का निर्माण किया जा रहा है।

लोगों की सुविधा के लिए लोवर और ग्राउंड फ्लोर पर आठ जगह पेय जल की सुविधा, महिलाओं और पुरुषों के लिए चार-चार शौचालय, चार यूरिनल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रथम तल पर महिलाओं के लिए 11 पुरुषों के लिए सात शौचालय 15 यूरीनल की व्यवस्था की गई है। परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है।  मई के अंत कार्य पूर करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें