समपार फाटक संख्या 7-सी के पास अमृत भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। इस दौरान एक यात्री घायल हो गया। वहीं घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हरदत्तपुर-बनारस के बीच सोमवार शाम ट्रेन संख्या 15672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। पत्थर लगने से एस-3 कोच में सवार करीब 29 वर्षीय यात्री घायल हो गया। बनारस स्टेशन पर उतरने के बाद वह उपचार के लिए चला गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
घटना समपार फाटक संख्या 7-सी के पास हुई। सूचना मिलने पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्टेशन मास्टर, ट्रेन मैनेजर, पेंट्रीकार मैनेजर और गेटमैन से पूछताछ की।
आरपीएफ पोस्ट बनारस के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायल यात्री बनारस स्टेशन पर उतरकर चला गया था। पेंट्रीकार मैनेजर उसका नाम, पता और मोबाइल नंबर नहीं ले सके थे। इस कारण यात्री की पहचान नहीं हो सकी। अज्ञात के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
ट्रैक पार करने पर 500 रुपये जुर्माना
समपार फाटक संख्या 7-सी के पास एक व्यक्ति को अनधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करते पकड़ा गया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 500 रुपये जुर्माना वसूला गया। आरपीएफ ने आमजन से रेलवे ट्रैक पर अवांछित गतिविधियों से बचने और ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल सुरक्षा बल को देने की अपील की है।