फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भाजपा नेताओं के प्रदर्शन के बाद आठ के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज, जानें- क्या है पूरा मामला

Wed, 10 Apr 2024 10:46 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बीएचयू कर्मी की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मुकदमा दर्ज न होने और और दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर भाजपा नेता धरने पर बैठे थे। जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के चितईपुर थाने के सामने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के धरना-प्रदर्शन के बाद बीएचयूकर्मी की तहरीर पर पांच नामजद और तीन अज्ञात पर डकैती सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। नामजद आरोपी कर्माजीतपुर सुंदरपुर का रोशन दीक्षित, अनुपम दीक्षित, गोलू दीक्षित, प्रीति दीक्षित और मनीष है।

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र के कर्माजीतपुर निवासी बीएचयू कर्मी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उनका बेटा अंकित घर से दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान रोशन, अनुपम, गोलू, प्रीति, मनीष और तीन अज्ञात लोग अंकित को मारने लगे। 

बीचबचाव करने के लिए उनकी मां गई तो उन्हें प्रीति ने चाकू मार कर उनकी चांदी की चेन छीन ली। उनके दो पुत्र अरविंद और विनीत बीचबचाव करने गए तो उन दोनों पर भी लाठी-डंडे, चाकू और सरिया से वार किया गया। 
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि वह अपने घायल पुत्रों को लेकर चितईपुर थाने गए तो उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई। इसकी सूचना पाकर भाजपा के स्थानीय नेता आए तो पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके विरोध में पीड़ित पक्ष के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और नेता चितईपुर थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। 

रात 12 बजे अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा ने आश्वस्त किया कि एडीसीपी काशी जोन चंद्रकांत मीणा जांच कर रिपोर्ट देंगे। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। रात 12.30 बजे धरना खत्म हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें