फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बंधक बनाकर लूट: पति-पत्नी के हाथ पैर बांधे फिर किचन में चाय बनाकर पी, कैश-ज्वेलरी लेकर बदमाश फुर्र

Fri, 10 Nov 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक दंपती को बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर बंधक बनाया और सवा लाख रुपये कैश के साथ लाखों की ज्वेलरी लेकर भाग निकले। 
विज्ञापन
Varanasi: वाराणसी में फिर से बंधक बनाकर लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में एक दंपती को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वैष्णव विहार कॉलोनी, अमरा खैरा में हिंडाल्को से सेवानिवृत्त रवींद्रनाथ सिंह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखा था। इस दौरान रवींद्रनाथ सिंह के साथ मारपीट भी की गई। उनके घर से बदमाश सवा लाख रुपये और तीन लाख रुपये के गहने लूट ले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविन्द्रनाथ सिंह ने हिंडाल्को कंपनी से रिटायर होने के बाद यहां मकान बनवाया था। दंपती के दो बेटे हैं जो दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें- बीएचयू में बवाल: बीएचयू में छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, गुर्टू हॉस्टल में तनाव बरकरार, ये है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


गायत्री देवी ने सुनाई आपबीती
रविन्द्रनाथ सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस हैरान रह गई। गायत्री देवी ने बताया कि 'रात के करीब दो बजे बदमाशों ने पहले मेरे हाथ पैर और मुंह बांधा फिर मेरे पति को भी बंधक बना लिया। मुंह बंद होने की वजह से हम कुछ बोल नहीं पा रहे थे। फिर बदमाशों ने किचन में जाकर चाय बनाकर पी। करीब ढाई घंटे तक घर को खंगाला और सवा लाख कैश, दो चेन-दो बाली लगभग छह जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें