Varanasi: वाराणसी में फिर से बंधक बनाकर लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एक दंपती को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वैष्णव विहार कॉलोनी, अमरा खैरा में हिंडाल्को से सेवानिवृत्त रवींद्रनाथ सिंह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात चार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखा था। इस दौरान रवींद्रनाथ सिंह के साथ मारपीट भी की गई। उनके घर से बदमाश सवा लाख रुपये और तीन लाख रुपये के गहने लूट ले गए।
बताया जा रहा है कि रविन्द्रनाथ सिंह ने हिंडाल्को कंपनी से रिटायर होने के बाद यहां मकान बनवाया था। दंपती के दो बेटे हैं जो दूसरे शहर में नौकरी करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- बीएचयू में बवाल: बीएचयू में छात्रों के बीच जमकर हुई मारपीट, गुर्टू हॉस्टल में तनाव बरकरार, ये है पूरा मामला
गायत्री देवी ने सुनाई आपबीती
रविन्द्रनाथ सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस हैरान रह गई। गायत्री देवी ने बताया कि 'रात के करीब दो बजे बदमाशों ने पहले मेरे हाथ पैर और मुंह बांधा फिर मेरे पति को भी बंधक बना लिया। मुंह बंद होने की वजह से हम कुछ बोल नहीं पा रहे थे। फिर बदमाशों ने किचन में जाकर चाय बनाकर पी। करीब ढाई घंटे तक घर को खंगाला और सवा लाख कैश, दो चेन-दो बाली लगभग छह जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए।