फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कोहरे में कंटेनर से टकराई लखनऊ जा रही रोडवेज बस, 26 यात्री घायल

Fri, 11 Dec 2020 03:32 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
रोडवेज और कंटेनर में टक्कर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में शुक्रवार भोर एक बड़ा हादसा हुआ। घना कोहरा होने से कंटेनर से रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं। घटना जिगना थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी के पास की है। रोडवेज बस मिर्ज़ापुर से लखनऊ जा रही थी। बस में सवार 26 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन



मिर्जापुर डिपो की परिवहन निगम की बस मिर्जापुर से लखनऊ जा रही थी। बस चालक शाहनवाज अहमद चला रहे थे, उनके साथ परिचालक अनिल कुमार सिंह थे। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। बस जिगना से एक किमी आगे रन्नो पट्टी के पास पहुंची ही थी कि घना कोहरा होने से प्रयागराज की ओर से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में बस चालक शहनवाज अहमद, परिचालक अनिल कुमार सिंह, ममता सोनी और नवरंग सोनी निवासी गणेशगंज, गोलू निवासी लखनऊ, भावेश दुबे, मीना देवी निवासी मोनाई ऊंचडीह, उषा देवी निवासी डिघिया, सूर्यमणि निवासी गाजीपुर, बिहार बक्सर निवासी तेजी चौधरी, राजेश, शेष, राम, लखनऊ राजाजी पुरम निवासी बीना पांडेय, विजय कुमार, अनिल कुमार, नेहा, रुपेश, अंशु मान सिंह निवासी पुलिस लाइन व वैभव गुप्ता, तारीफ, अर्तिकेश, राजनारायण, अन्नू, अंजू देवी, सुरेश कुमार, गणेश कुमार निवासी अगनपुर नरोइयां, बृजेश निवासी परतिया सहित कुछ अन्य यात्री भी घायल हुए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई व निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों में किसी की हालत चिंताजनक नहीं है, जिनको अधिक चोट लगी है। उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें