फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में लापता मर्चेंट नेवी का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मर्चेंट नेवी में काम करने वाले अरविंद तिवारी के मामले में जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा। अमेरिका के प्रशांत महासागर में लापता अरविंद को लेकर बृहस्पतिवार को परिजनों ने एक पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी हर संभव मदद करेंगे। साथ ही विदेश मंत्रालय को पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन

पड़री थाना क्षेत्र के महेवा गांव स्थित दुनैया पांडेय मजरे के निवासी राजेंद्र प्रसाद तिवारी के इकलौते पुत्र अरविंद, एलीगेंट मरीन सर्विसेज कंपनी में कई साल से कार्य कर रहे हैं। पनामा फ्लैग के जलपोत के साथ वह प्रशांत महासागर में गए थे। परिवार को भेजे गए कंपनी के आधिकारिक लेटर में बताया गया है कि पोर्ट पर पहुंचने से पहले लैडर रिगिंग प्रक्रिया के दौरान ऊंची उठी लहर की चपेट में अरविंद आ गए और समुद्र में गिर गए। जब तक उन्हें बचाया जाता तब तक वह लापता हो गए। तीन नवंबर को परिजनों को जानकारी दी गई। कुछ दिनों तक तलाश की गई और फिर सर्च आपरेशन भी बंद हो गया। वहीं परिजनों का कहना है कि कंपनी से उन्हें अरविंद के लापता होने की सूचना मिली है। अब उनके साथ क्या हुआ हमें नहीं पता। उन्होंने घटना पर शंका जाहिर की है। साथ ही कंपनी के संरक्षा मानकों पर भी सवाल खड़े किए। अरविंद माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनके लापता होने के बाद से घर में लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। अरविंद की सही और सटीक जानकारी मिल सके इसके लिए परिजनों ने डीएम से मिलकर उनको पत्रक दिया। वहीं विभिन्न मंत्रालयों को पत्र भेजकर मदद की गुहार लगाई है। दूसरी तरफ ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर परिजन मुहिम चलाकर अरविंद की तलाश में सरकार से सहयोग की अपील अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें