फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बस स्टेशन के स्टालों पर नहीं बिकेगा छोला-समोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जून से संभावित रोडवेज बसों के संचालन को लेकर रोडवेज परिसर में तैयारियां शुरू हो गई है। वर्कशॉप में कर्मचारियों की उपस्थिति से लेकर बसों को फिट करने का काम शुरू है। वहीं कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर भी तैयारियां जारी हैं।
विज्ञापन

स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के तहत स्टेशन के खाद्य स्टालों पर समोसा-छोला अन्य खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्री नहीं बिकेगी। सिर्फ पैक्ड फूड की ही बिक्री की जाएगी। स्टेशन की कैंटीन और दुकानों पर सबसे अधिक छोला-समोसा की बिक्री होती है।
लगेंगे ऑटोमैटिक पेयजल बूथ
स्टेशन परिसर में यात्री एक दूसरे से कम से कम संपर्क में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने पर रोडवेज अधिकारियों व कर्मचारियों का जोर होगा। तय हुआ है कि स्टेशन परिसर के पेयजल बूथ में ऑटोमैटिक नल लगाया जाएगा। जहां हाथ आगे करते ही पानी गिरने लगेगा।
विज्ञापन

वातानुकूलित बसों में नहीं मिलेगा पानी
रोडवेज एसी बसों में यात्रियों को अब बोतलबंद पानी नहीं दिया जाएगा। हालांकि यह पूर्व में ही तय कर लिया गया था। स्टेशन परिसर में वाटर एटीएम से यात्री पानी ले सकेंगे। आरएम एसके राय ने बताया कि जैसी गाइडलाइन आएगी, उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें