फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश थमते ही सीवर से खराब हुई सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर नपेंगे जलकल अभियंता, 10 से 20 सितंबर तक होगा रेस्टोरेशन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर निगम ने शहर में सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों के मामले को गंभीरता से लिया है। भेलूपुर जलकल विभाग में सोमवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सड़कों के मरम्मत का काम तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। कहा कि बारिश थमते ही 10 से 20 सितंबर के बीच सभी रेस्टोरेशन कार्य पूरे हो जाने चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि 20 सितंबर को समीक्षा बैठक की जाएगी, लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। निर्माण कार्यों की सुस्त प्रगति और अभियंताओं की हीलाहवाली पर नगर आयुक्त ने सख्त तेवर दिखाए। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि कई कार्य पूरे हो चुके हैं, लेकिन कनिष्ठ अभियंता (जेई) समय पर मेजरमेंट बुक (एमबी) में प्रविष्टि नहीं कर रहे हैं, जिससे फाइलें अटकी हुई हैं। नगर आयुक्त ने 15 सितंबर तक सभी पूर्ण कार्यों की एमबी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टंकी परिसरों से हटेगा अतिक्रमण
नगर आयुक्त ने सभी ओवरहेड टैंक (ओएचटी) परिसरों की बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग की मरम्मत के निर्देश दिए। कहा कि जिन परिसरों में चाहरदीवारी टूटी है या अतिक्रमण की शिकायत है वहां से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा मजबूत की जाए। बैठक में 15वें वित्त आयोग व अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें