फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सीवर जाम होने पर चक्का जाम, विधायक और जीएम को चौक पर बिठाकर नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खोजवा पुस्तकालय गली से गुरुधाम राम मंदिर तक सीवर जाम के विरोध में प्रदर्शन कैंट विधायक ने जलकल व जल निगम के अधिकारियों को बुलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सीवर और बारिश से जलभराव से परेशान लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़क पर फूट पड़ा। खोजवा पुस्तकालय गली से गुरुधाम राम मंदिर तक कई दिनों से सीवर जाम की समस्या दूर न होने से नाराज लोगों ने सुबह से दोपहर तक चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और जलकल के जीएम को लोगों ने दाहा चौक पर बैठाकर लोगों ने समस्याएं बताईं और जमकर नारेबाजी की।
लोगों का कहना था कि दाहा चौक तिराहे से गुरुधाम और कश्मीरीगंज से गुरुधाम चौराहे तक कई दिनों से सीवर जाम है। बरसाती और सीवर का पानी सड़कों पर भरने से पूरा क्षेत्र लबालब है। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई। शनिवार सुबह लोग सड़क पर उतर आए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सुबह से दोपहर तक लोगों ने रास्ता जाम रखा। जीएम और कैंट विधायक को लोगों ने पूरी गली में घुमाकर स्थिति दिखाई और चौक पर बैठाकर विरोध जताया। लोगों ने विधायक के सामने जलभराव और सीवर की समस्या रखी। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जलकल के अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल सीवर सफाई कराने को कहा। विधायक ने कहा कि उनके अनुरोध पर जनता ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। वह खुद मौके पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पूरा जलभराव खत्म हीं हो जाता तब तक बैठे रहेंगे। विधायक ने जलकल और जल निगम के अधिकारियों को सीवर जाम की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें