फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से चली गोली, किशोर के चेहरे पर लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से चली गोली, किशोर के चेहरे पर लगी
विज्ञापन

घायल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया भर्ती, दो दोस्तों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पिस्टल जब्त की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव के बेहवरिया गांव में शनिवार दोपहर रील बनाने के दौरान अवैध पिस्टल से गोली चल गई। इससे निखिल चौहान (16) घायल हो गया। गोली चेहरे पर लगी है। उसे बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि गोली दोस्त की पिस्टल से चली है। पुलिस ने आरोपी दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। आरोपी भी नाबालिग हैं। पिस्टल जब्त कर ली गई। पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने परिजनों से पूछताछ की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेहवरिया गांव में एक मकान में दोस्त मौजूद थे। दोपहर 12 बजे के बाद तीनों पिस्टल के साथ रील बनाने लगे। इस बीच पिस्टल से अचानक गोली चल गई और सीधे नाबालिग के चेहरे पर जा लगी। लहूलुहान नाबालिग को दोस्तों और अन्य लोगों ने पहले सीएचसी पिंडरा पहुंचाया, लेकिन मामला गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह ने बताया कि किशोरों को पिस्टल कहां से मिली इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
घायल का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की है।

ननिहाल में रहता है घायल
फूलपुर इंस्पेक्टर अजय राज वर्मा ने बताया कि घायल नाबालिग अपने ननिहाल में रहता है। परिचितों और संबंधियों से जानकारियां जुटाई जा रही हैं। तीनों दोस्त रील बनाते फिर उसे सोशल मीडिया पर साझा करते थे। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें