फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस सड़क पर सात साल पहले पत्नी ने तोड़ा था दम, वहीं पति की दुर्घटना में हुई मौत; सड़क हादसे की खबरें

Fri, 24 Jul 2026 04:58 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध की पत्नी तारा देवी की भी सात साल पहले इसी रिंग रोड के निर्माण के दौरान एक हादसे में मौत हुई थी।
विज्ञापन
आपस में भिड़े कंटेनर और हाइवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में सिंहपुर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से साइकिल सवार रामजी पटेल (60) की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इसी रिंग रोड पर सात साल पहले रामजी पटेल की पत्नी तारा देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र पिंटू पटेल ने बताया कि पिता रामजी सुबह पोती तान्या पटेल को साइकिल से गोइठहा में स्कूल छोड़कर सिंहपुर घर लौट रहे थे। सिंहपुर बस स्टैंड के पास हृदयपुर रिंग रोड पार करते समय बुलेट बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आसपास के लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी को हादसा देख आया था हार्ट अटैक
रामजी पटेल की पत्नी तारा देवी की भी सात साल पहले इसी रिंग रोड के निर्माण के दौरान एक हादसे में मौत हुई थी। यहां डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। तारा देवी मौके पर पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि वहां पहुंचने पर हादसे को देखकर ही तारा देवी को हृदयाघात हो गया और उनकी भी मौत हो गई थी। आसपास के लोग इस संयोग को लेकर भावुक हैं कि पति-पत्नी की मौत इसी रिंग रोड पर हुई।

कंटेनर और हाइवा में टक्कर, दोनों चालक घायल
अखरी बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह कंटेनर और हाइवा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। हाइवा चालक को गंभीर चोट आने पर एनएचएआई की एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, कंटेनर में रिफाइंड लदा था। अखरी के पास कंटेनर की हाइवा से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर चालक लवकुश निवासी चकभौरा, औराई, भदोही और हाइवा चालक अमरजीत यादव निवासी राजपुर, थाना शाहगंज, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र घायल हो गए। हाइवा चालक अमरजीत को अधिक चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कंटेनर पर लदे तेल के टीन और डिब्बे सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची टीम ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु कराया गया। थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन

स्टेयरिंग फेल होने से टूरिस्ट बस हाइवा से भिड़ी, चालक घायल
लंका थाना क्षेत्र के मलहिया इलाके में बृहस्पतिवार सुबह गुंटूर (आंध्र प्रदेश) से यात्रियों को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रही टूरिस्ट बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। अनियंत्रित बस सामने खड़े हाइवा ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक मुरली कृष्ण को मामूली चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। बस में कुल 10 यात्री सवार थे, जिन्हें कोई चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और हाइवा को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें