फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में सड़क हादसों के नाम रहा सोमवार, अलग-अलग जिलों में 10 से ज्यादा ने गंवाई जान

Mon, 24 May 2021 10:47 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

 सोमवार का दिन पूर्वांचल में सड़क हादसों के नाम रहा। सोनभद्र में तीन, गाजीपुर में तीन, जौनपुर में दो, मिर्जापुर में एक और चंदौली में एक युवक की जान सड़क हादसे में गई। अधिकतर हादसे शादी-विवाह के कार्यक्रम में जाने या आने के दौरान हुए। 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में सोमवार को तेज रफ्तार ने कहर बरपाया। अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई तो वहीं कई लोग घायल भी हुए। इनमें से अधिकतर हादसे शादी-विवाह के कार्यक्रम में जाने या आने के दौरान हुए। सोनभद्र में तीन, गाजीपुर में तीन, जौनपुर में दो, मिर्जापुर में एक और चंदौली में एक युवक की जान गई। 

विज्ञापन


मिर्जापुर: मां की गोद से गिरा मासूम, ट्रक ने कुचला

मिर्जापुर के अहरौरा  थाना क्षेत्र के जमुई-अहरौरा मार्ग पर क्षेत्र के सोनपुर घाटी के पास सोमवार की सुबह बाइक पर बैठी मां की गोद से फिसलकर दो माह का मासूम सड़क पर गिर गया। इस दौरान मौके पर ही सोनपुर से जमुई की ओर गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक का पहिया मासूम के उपर चढ़ गया। जिससे कुचलकर मासूम की मौत हो गई। मासूम के मौत से मां बदहवास हो गई। हादसे के बाद भाग रही ट्रक को पकड़कर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

कछवां थाना क्षेत्र के सरावा गांव निवासी रमेश सरोज सोमवार की सुबह लगभग आठ बजे चंदौली जनपद के अलीनगर ग्राम पटपरा स्थित ससुराल से अपनी पत्नी चांदनी व दो माह का पुत्र अभय को बाइक पर बैठाकर अहरौरा की ओर से अपने घर वापस घर लौट रहा था। बाइक लेकर जैसे ही वह सोनपुर गांव की घाटी के पास पहुंचा कि तभी बाइक सवार मां चांदनी की गोद से दो माह का मासूम अभय फिसल कर सड़क पर गिर गया। इस दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे चला गया। मां-बाप के सामने ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

अपने ही आंखों के सामने अपने लाल के कुचल जाने से दंपती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और वह छाती पीट-पीट कर रोने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद मौके से भाग रही ट्रक को पुलिस ने पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे को देख हर किसी के आंखे गमगीन हो गई। चंद पलों में मां के हाथ से छिटककर बच्चा मौत के गाल में समा गया।

जौनपुर: ससुर-बहू की मौत

रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर व बहू की मौत हो गई। जबकि तीन साल की मासूम बच्ची बाल-बाल बच गई। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।  

 सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीशाहपुर गांव निवासी मन्ना प्रसाद बिंद (50) अपनी बहू संगीता बिंद (28) पत्नी महेश बिंद और उसकी तीन साल की बेटी परी को बाइक पर बैठाकर उसके मायके बदलापुर के बबुरा गांव जा रहे थे। मन्ना को जौनपुर से दवा भी लेनी थी। इसलिए वह लालाबाजार-शिवगुलामगंज के रास्ते बदलापुर न जाकर सीधे जौनपुर जा रहे थे।

सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद जैसे ही वह नईगंज की तरफ बढ़े, सड़क पर बने ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई। वह बाइक पटरी से सड़क पर चढ़ाने प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इस दौरान मन्ना और पीछे बैठी संगीता सड़क की तरफ गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जबकि तीन साल की बच्ची परी दूसरी तरफ गिरी।

इससे वह बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंचे लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव व एसआई अजय सिंह ने दोनों की शिनाख्त के बाद सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक संगीता के मायके में 28 मई को वैवाहिक कार्यक्रम होने वाला है। वह शादी में शामिल होने के लिए ही ससुर के साथ बाइक से मायके जा रही थी।  

सोनभद्र: दूल्हे के भाइयों की मौत

सोनभद्र के अलग अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसों में दूल्हे के भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दूल्हे का मृतक भाई एक अन्य मृतक आपस में मौसे भाई थे। घटनाएं करमा थाना क्षेत्र के करमा पेट्रोल पंप के पास और चोपना थाना के गुरमुरा गांव के पास हुई। तीनों हादसे बाइक से हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन

गाजीपुर: दो चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत 

गाजीपुर में शाहनिंदा पुलिस चौकी के पास सोमवार को ट्रकी की चपेट में आने से बाइक सवार दो चचरे भाइयों की मौत हो गई। भांवरकोल थाना क्षेत्र के कुनआन गांव निवासी सूर्यजीत राजभर (18) और अपने चचेरे भाई पिंटू राजभर के साथ एक बारात में शामिल होने जा रहा था। रास्ते में ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसे पहले सोमवार सुबह गाजीपुर से वाराणसी लौट रहे मनोज जायसवाल की बाइक को पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया। मौके पर ही वाराणसी के पहड़िया निवासी मनोज की मौत हो गई।  इधर, चंदौली में एक कार हादसे में वाराणसी के युवक की मौत हुई। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें