फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बांदा में वाराणसी के युवक की सड़क हादसे में मौत, सब्जी लेने जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर

Sun, 17 Dec 2023 11:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

16 दिसंबर को हॉस्टल से अपने दोस्तों के साथ सब्जी खरीदने जा रहा था कि कॉलेज से थोडी दूर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के छात्र की बांदा में सड़क हादसे में मौत की खबर है। रोहनिया दरेखू निवासी सौरभ कुमार प्रजापति (20) पुत्र सतीश प्रजापति पॉलिटेक्निक कॉलेज बांदा मे अंतिम वर्ष का छात्र था। 16 दिसंबर को हॉस्टल से अपने दोस्तों के साथ सब्जी खरीदने जा रहा था कि कॉलेज से थोडी दूर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जिससे दो दोस्तों सहित सौरभ कुमार प्रजापति को सर में गंभीर चोट लग गयी । इलाज के दौरान सौरभ की मौत हो गयी। आज सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनो मे कोहराम मच गया। पिता सतीश प्रजापति माता मुन्नी देवी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था। तीन भाईयों में बीच का था। मौत से गांव मे भी मातम छा गया। मृतक पढ़ने में काफी तेज था। पिता पेंटर का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें