फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: हाईवे पर ट्रक में घुसी बाइक, विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 10 Apr 2022 12:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चंदुआ छित्तूपुर निवासी अजय कुमार मांझी अपने दोस्त सहदेव भारती (22) के साथ बाइक से विंध्याचल से लौट रहा था।   मिर्जामुराद क्षेत्र में बाइक चललते ट्रक में जा घुसी। हादसे में अजय की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
दु्र्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विंध्याचल से दर्शन-पूजन कर वाराणसी लौट रहे दो युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौतहो गई। जबकि दूसरा अस्पताल में जिंजगी और मौत से जंग लड़ रहा है। दोनों बाइक पर सवार थे।  मिर्जामुराद क्षेत्र स्थित मेहंदीगंज गांव के समीप नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और ट्रक में जा घुसी थी।

विज्ञापन


वाराणसी के हरिनगर कॉलोनी चंदुआ छित्तूपुर निवासी अजय कुमार मांझी (25) अपने दोस्त लहरतारा छित्तूपुर नई कॉलोनी निवासी सहदेव भारती (22) के साथ शनिवार रात विंध्याचल गया थी। रविवार अलसुबह दर्शन-पूजन के बाद दोनों बाइक से ही वाराणसी लौट रहे थे।

सुबह करीब पौने आठ बजे मेहंदीगंज गांव स्थित नेशनल हाईवे पर शीतल पेय कंपनी के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और चलते ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खजुरी चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार राय ने दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान बाइक चालक अजय कुमार की मौत हो गई। तो वहीं उसके साथी की हात गंभीर है। अजय दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें