फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, मौके पर ही मौत

Tue, 17 Oct 2023 01:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाइक सवार महिला और पुरुष मंगलवार दोपहर में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे थे। दोनों काजिसराय ओवर ब्रिज के पहले पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया।
विज्ञापन
वाराणसी में सड़क हादसा: वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन पर ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजिसराय में मंगलवार दोपहर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।  मृतकों में एक महिला और एक पुरुष हैं, अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस लाश का कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त करवाने के साथ ही कार्रवाई में जुटी है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Operation Ajay: इस्राइल से लौटे शोध छात्र ने सुनाई आपबीती, 'हम हॉस्टल के कमरे में थे; तभी अचानक तेज..'
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बाइक सवार महिला और पुरुष मंगलवार दोपहर में बाबतपुर से वाराणसी की तरफ आ रहे थे। दोनों काजिसराय ओवर ब्रिज के पहले पहुंचे थे, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनको धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक चालक उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही बाइक को हाईवे से किनारे किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि ओवर ब्रिज पर चढ़ने के लिए गलत कट बनाया गया है और भटकाव की स्थिति के चलते आए दिन हादसे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें