फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सड़क हादसा: टायर फटते ही ट्रॉली से टकराया ट्रक, खलासी की मौत, चालक घायल

Wed, 30 Mar 2022 02:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर मोहन सराय के पास टायर फटने से ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक के खलासी की मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन
रोहनिया थाने पर रोते-बिलखते खलासी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रोहनिया क्षेत्र में टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक आगे चल रहे ट्रॉली से जा टकराया। हादसे में ट्रक में सवार खलासी की  मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। घायल का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा मोहनसराय के पास हुआ।

विज्ञापन


बिहार से बालू लादकर गाजीपुर जा रहे ट्रक का अगला टायर फटने से अनियंत्रित होकर ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। नजारा देखकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल खलासी राकेश यादव (23) निवासी बलिया और चालक संजय यादव को किसी तरह से ट्रक से बाहर निकाला।

दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था राकेश

मौके पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क किनारे कराया और घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने खलासी राकेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बलिया से वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। राकेश की माता ललसा देवी और पिता रमेश यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। वो दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें