फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा: वाराणसी में ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार दंपत्ति, पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 08 Mar 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जानकारी के अनुसार चंदौली के अतायस्तगंज गांव निवासी संतोष मिश्रा वाराणसी के सामने घाट स्थित अपने ससुराल आ रहे थे। रामनगर में सड़क हादसे के शिकार हो गए। 
विज्ञापन
संतोष मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर में मंगलवार दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा टेंगरा मोड़ के पास हुआ। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंदौली के अतायस्तगंज गांव निवासी संतोष मिश्रा वाराणसी के सामने घाट स्थित अपने ससुराल आ रहे थे। बाइक पर पत्नी पीछे बैठी थी। टेंगरा मोड़ के पास पुल की ढलान पर चढ़ने के दौरान बाइक फिल गई और ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में संतोष मिश्रा की मौत मौके पर ही हो गई।

पत्नी के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ट्रक छोड़ कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा जम्मू में बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन में क्लर्क पद पर तैनात है। वहीं पुत्री प्रियंका मिश्रा पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें