फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच गया बड़ा हादसा: वाराणसी में रेलिंग तोड़कर ओवरब्रिज से नीचे गिरी अनियंत्रित कार, बाल-बाल बचे सवार

Sat, 25 Dec 2021 02:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित तरना ओवरब्रिज से एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र तरना ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। संयोग रहा कि इस हादसे में कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी। सभी सुरक्षित हैं। गनीमत ये भी रही कि हादसे के वक्त कार के आगे और ओवरब्रिज के नीचे कोई नहीं था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग कार बाबतपुर से वाराणसी की तरफ जा रही थी। कार की गति काफी तेज थी। तरना बाजार में फैमिली ब्रेड के समीप ओवरब्रिज पर ट्रक को ओवरटेक करते समय तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए नीचे सड़क पर जा गिरी।

घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका इंजन बाहर आ गया। कार में सवार पांच लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। सूचना के बाद शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग शराब के नशे में धुत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर के बाद कार में लगी आग, दो लोग जिंदा जले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें