फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सड़क हादसे में महिला सिपाही गंभीर रूप से घायल, बेटे ने तोड़ा दम

Sun, 17 Apr 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला सिपाही चिंता देवी (45) अपने बेटे अंकुर के साथ बाइक से जौनपुर आ रही थी।बमोखर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुर की मौत हो गई। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर बमोखर गांव के पास रविवार सुबह वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत हो गई, वहीं हादसे में मां गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिला और बेटे को सातोमहुआ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वाहन चलाते समय बेटे ने हेलमेट भी नहीं पहना था।

विज्ञापन


मऊ के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत रायपुर पलिया गांव निवासी लल्लन पाल की पत्नी चिंता देवी (42) यूपी पुलिस में महिला कांस्टेबल है और जौनपुर के पीआरवी में तैनात है। परिवार के सभी सदस्य कैंट के फुलवरिया स्थित मकान में रहते हैं। सुबह जौनपुर में ड्यूटी खत्म होने के बाद चिंता देवी अपने बेटे अंकुर (18) के साथ फुलवरिया स्थित मकान पर लौट रही थी।

अंकुर की बाइक जैसे ही वाराणसी-बाबतपुर फोरलेन मार्ग स्थित बमोखर गांव के पहुंची तभी अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। हादसे के बाद मां और बेटे को आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार बेटा अंकुर 12वीं का छात्र था। बड़ागांव इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें