वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर रविवार देर शाम तेजरफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर को दीनदयाल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर गांव निवासी बाबुलाल यादव (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम काम से लौटने के दौरान सड़क क्रॉस करते वक्त बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मृतक का एक पुत्र है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।