सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय हाजिर हुए। पीठासीन अधिकारी के किसी मुआयना में होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 अगस्त तय कर दी।
ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग की आकृति की पूजा-राग, भोग आरती करने को लेकर दाखिल वाद की सुनवाई अब 29 अगस्त को होगी। सोमवार को सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत में पक्षकार बनाए गए विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अधिवक्ता रवि कुमार पांडेय हाजिर हुए जबकि अन्य पक्षकारों डीएम, पुलिस आयुक्त को जारी आदेश उनके कार्यालयों में प्राप्त करा दी गई।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी के किसी मुआयना में होने के कारण कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 29 अगस्त तय कर दी। एक अन्य पक्षकार अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी कोर्ट में पहले ही हाजिर हो चुका है। दिल्ली निवासी विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता व खजूरी निवासी अजीत सिंह ने अधिवक्ता मंगला प्रसाद पाठक और अभिषेक पाठक के जरिए वाद दाखिल किया है। ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग को अविमुक्तेश्वर महादेव बताते हुए उनके नियमित दर्शन-पूजन की मांग की है।