फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: ऑटो पलटने से दो शिक्षिका सहित चार घायल, पशु को बचाने के चक्कर में हादसा

Sat, 27 Aug 2022 04:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जामुराद बाजार में शनिवार सुबह एक ऑटो पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें दो शिक्षिका सहित चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद बाजार स्थित फ्लाईओवर के पास एक ऑटो पशु को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलो को पास के निजी चिकित्सालय भेजा। सभी की हालत सामान्य है। पशु को हाईवे किनारे बांधा गया था।  

विज्ञापन


प्रियंका पासवान और आशी नुरूल  मिर्जामुराद प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। शनिवार सुबह दोनों रोज की तरह पढ़ाने के लिए ऑटो से मिर्जामुराद जा रही थीं। इसी दौरान फ्लाईओवर के पिलर नम्बर 28 के पास सड़क किनारे बंधा पशु ऑटो के सामने आ गया।

उसे बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। जिसमें ऑटो चालक, दोनों शिक्षिका सहित मिर्जामुराद बाजार निवासी बाइक सवार छोटे लाल गुप्ता भी ऑटो के चपेट में आने से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पास के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


खड़े ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक घायल
प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास बीती रात डीसीएम ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन

रायबरेली निवासी अंकित कुमार डीसीएम पर एसी और फ्रीज लादकर वाराणसी की तरफ आ रहा था। रूपापुर के समीप चालक को झपकी आने के कारण डीसीएम अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रक लेकर भाग गया। घायल डीसीएम चालक को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें