फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: वाराणसी में बरात से लौट रही स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकराई, बच्चे की मौत, 8 घायल

Fri, 27 May 2022 01:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में बीती रात बरात से लौट रही स्कॉर्पियो बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 8 लोग से घायल हो गए। घायलों में से एक बच्चे की स्थिति अभी नाजुक है। उसका उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। गुरुवार देर रात बरात से लौट रही स्कॉर्पियो जगदीशपुर में सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराई थी। हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाया गया।  

विज्ञापन

चोलापुर थाना क्षेत्र के डेरवा ताड़ी निवासी राजेंद्र यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे जितेंद्र की शादी गुरुवार को थी। बरात सिंधोरा क्षेत्र के जाठी गांव गई थी। रात एक बजे के करीब परिवार के कुछ सदस्यों और बच्चों को स्कॉर्पियो से लेकर गांव का ही रहने वाला चालक विकास यादव घर वापस लौट रहा था।  

मातम में बदली शादी की खुशियां
धरसौना-चकरमा मार्ग के बीच जगदीशपुर प्राथमिक विद्यालय के पास स्कॉर्पियो के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे बिजली के पोल में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव  (5) पुत्र कमलेश यादव निवासी डेरवा ताड़ी की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं स्कॉर्पियो सवार 8 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना जब बरात में शामिल अन्य लोगों को मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। रात में ही बरात में शामिल परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार गाड़ी में शराब की खाली बोतलें भी पड़ी थी। 
विज्ञापन

गुमटी से टकराई बेकाबू कार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर के टिसौरा गांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गुमटी से टकरा गई। हादसे में गुमटी स्वामी प्रदीप सिंह और उसके साथ बैठे पारस राजभर घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में इलाज चल रहा है। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक कार चालक नशे की हालत में था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें