फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः ट्रक ने मारी टक्कर, हवा में उछले ट्रैक्टर सवार, 10 की मौत

Tue, 12 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
अस्पताल में घायलों का हाल पूछती केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में सोमवार को सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पर सवार लोग हवा में उछल गए।
विज्ञापन


मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर तिसुही स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के पास सोमवार सुबह पांच बजे ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक के टक्कर मारने से तीन परिवारों के 10 लोगों की मौत हो गई। सात घायल हो गए। मृतकों में ट्रक चालक भी शामिल है।

ट्रैक्टर ट्राली सवार मुंडन समारोह में शामिल होने चुनार के शीतला धाम जा रहे थे। घायलों का मंडलीय चिकित्सालय एवं वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को को दो-दो लाख तथा घायलों को 25-25 हजार मुआवजा देने की घोषणा की। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंडलीय चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना। डीएम और एसपी ने अस्पताल पहुंचे।

मड़िहान के गढ़वां पतेर मौजा गांव निवासी गोपाल की पुत्री सीमा की शादी भावां राजगढ़ में हुई है। सीमा के एक साल के बेटे शुभम का सोमवार को चुनार के अदलपुरा स्थित शीतला धाम मंदिर में मुंडन होना था।

समारोह में शामिल होने के लिए गोपाल की पत्नी रन्नो देवी परिवार और रिश्तेदारों को लेकर ट्रैक्टर ट्राली से सोमवार की भोर चार बजे सीमा को लेने भावां जा रही थीं। ट्राली पर चालक समेत कुल 14 लोग थे।

भोर में करीब पांच बजे कृषि अनुसंधान केंद्र तिसुही के पास झारखंड के नगर उटारी से धान लेकर रामपुर के कैमरी जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया मार्ग

ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्राली में सवार सभी लोग उछल कर जमीन पर गिर पड़े। इसमें ट्रैक्टर ट्राली सवार पांच लोगों की मौके पर और चार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक खाई में पलट गया।

इसमें ट्रक चालक मुरादाबाद के भोजपुर प्रतापपुर निवासी मोहम्मद युनूस की मौत हो गई। दूसरा चालक मुरादाबाद के नुबुब हुसैन मोहम्मद उमर तथा उसका भाई एवं खलासी नूरी मुज्जसिम (28) घायल हो गए। मड़िहान पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।

गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बोल्डर रख कर मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग जाम कर दिया। कुछ देर बाद विधायक रमाशंकर पटेल, डीएम विमल दुबे, एसपी आशीष तिवारी पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

हादसे में ट्रैक्टर ट्राली सवार अखिलेश (15), गुड़िया (10), श्याम मुरारी (7), अनीता (28), मंजू, नेहा (16), कलुई,  मुन्नी देवी (55), सविता (40) के अलावा ट्रक चालक मुरादाबाद के भोजपुर प्रतापपुर निवासी मोहम्मद यूनुस की मौत हो गई।

वहीं रन्नो देवी (45), हेमलता (19), सुषमा (18), आनंद पटेल (28) तथा रीना (17) घायल हो गए। इसके अलावा ट्रक के दूसरा चालक नुबुब हुसैन मोहम्मद उमर तथा उसका भाई एवं खलासी नूरी मुज्जसिम (28) भी घायल हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें