फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दर्दनाक हादसा, कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत

Sun, 10 Mar 2019 11:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के बैरिया थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी रोड पर स्थित जिन्न बाबा स्थान के पास एक कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों में से दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य पांच लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बैरिया थाना इलाके के बैरिया कस्बा में शनिवार की रात  एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार कुल तीन लड़कियां व चार लड़के किसी गुप्त स्थान पर पार्टी में शामिल होने आए थे। 
विज्ञापन


पार्टी समाप्त होने पर वापस पटना के लिए रवाना हुए, जैसे ही बैरिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बैरिया-मांझी मार्ग पर स्थित जिन्न बाबा के मंदिर के पास पहुंचे, उनकी कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार पटना निवासी  कुमारी गजल  16 वर्ष, कुमारी जेसी गुप्ता 17 वर्ष, कुमारी स्मिता 16 वर्ष, पार्थ 25 वर्ष, रोहन राय 18 वर्ष, राहुल कुमार 22 वर्ष,  गौरव 25 वर्ष  गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने कुमारी गजल और पार्थ कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

बैरिया थाना क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर शनिवार की रात में हुए कार हादसे में घायल किशोरियां और युवकों द्वारा उस घर का पता आखिर क्यों नहीं बताया गया जहां वो लोग पार्टी में शामिल होने आए थे। यह एक यक्ष प्रश्न बना है। वह कौन सा ऐसा घर है। जहां ये लोग पार्टी में शामिल होने तो आते हैं, लेकिन नाम बताना मुनासिब नहीं समझते। 

बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया मांझी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक रोहन कुमार राय के पिता अम्बुज राय से सेल फोन से वार्ता करने पर उन्होंने बताया कि वे कैमूर जिले के बढ़नी थाना क्षेत्र के भटपुरवा गाव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मैं अपने लड़के को पटना के द्वारिका कॉलेज में बीएससी में दाखिला दिलवाया हूं। वहीं वह पढ़ता है। लेकिन रात में बात किया तो कहां था, उसका पता बताने से इंकार कर दिया था। इस पर उन्होंने डांटा तो उसने फोन काट दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें