फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने रौंदा, तीन की मौत, एक घायल

Wed, 12 Feb 2020 08:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आजमगढ़ में कप्तानगंज के खीरीडीह मोड़ पर बुधवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे दो बाइकों की टक्कर के बाद गिरे चार लोगों को बोलेरो ने चपेट में ले लिया। इसमें एक किशोर और दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया।  
विज्ञापन


महराजगंज के मुडिलपुर गांव निवासी सर्वेश यादव (14) पुत्र केश बुधवार की सुबह महराजगंज कस्बा निवासी शिवम (16) पुत्र बबलू यादव के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आया था। करीब तीन बजे दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान कप्तानगंज से केवट बस्ती निवासी जगदीश निषाद (32) पड़ोस के हरिकिशुन (30) के साथ बाइक से ससुराल महराजगंज के मोलनापुर जा रहा था।

 खीरीडीह मोड़ पर दोनों बाइकों की टक्कर हो गई और चारों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान कप्तानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में शिवम, जगदीश और हरिकिशुन की मौत हो गई। जबकि सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें