फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में हादसे: पूर्वांचल में 48 घंटे में 32 लोगों ने गंवाई जान, बलिया में चाचा-भतीजा सहित 7 लोगों की हुई मौत

Wed, 27 Mar 2024 11:06 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

पूर्वांचल के 10 जिलों में होली के उल्लास के बीच 48 घंटे में 32 लोगों की मौत हो गई। किसी के सिर से पिता का साया उठा तो किसी के घर का नवजवान बेटा हादसे का शिकार हुआ। ऐसे में हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के उल्लास के बीच रविवार की रात से लेकर मंगलवार की रात तक तीन मंडलों वाराणसी, विंध्य व आजमगढ़ के 10 जिलों में 32 लोगों ने अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाई। बलिया में हादसों में चाचा-भतीजा सहित 7 की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मिर्जापुर में चार दोस्तों को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना सहित मिर्जापुर में कुल 6 की जान हादसों में गई। जौनपुर में पांच मौतें हुई जिसमें एक की मौत जयपुर में हुई। जौनपुर के चार युवक कार से साथ खाटू धाम दर्शन को जा रहे थे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें, Mirzapur Road Accident: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों की मारी टक्कर, चारों की हुई मौत; जा रहे थे होली मिलने
विज्ञापन


चंदौली व गाजीपुर में तीन-तीन, सोनभद्र, आजमगढ़ व मऊ में दो-दो तथा वाराणसी, भदोही में एक-एक व्यक्ति की जान सड़क हादसे में गई।

इस भी पढ़ें, हादसे ने छीनीं परिवार की खुशियां: दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, एक मासूम समेत चार लोगों की गई जान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें