Varanasi News: सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की प्रशंसा भी की। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। अखिलेश के बयान पर रितेश्वर महाराज ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मठाधीश... वाले बयान पर सद्गुरु रितेश्वर महाराज ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। काशी विश्वनाथ में दर्शन-पूजन के बाद रितेश्वर महाराज मीडिया से वार्तालाप की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश राजनीतिक आदमी नहीं हो सकते। क्योंकि इन्हें माफिया और भगवान में अंतर ही नहीं समझ में आ रहा है।
विज्ञापन
कहा कि अखिलेश देश के रक्षकों और आतंकवादियों, माफियाओं में अंतर नहीं कर पा रहे हैं। भारत देश के लोग मानवीय संस्कृति के लिए काम करते हैं लेकिन अखिलेश का बयान उनके दोहरे चरित्र को बयां कर रहा है। रितेश्वर महाराज ने कहा कि अखिलेश शंकराचार्य सहित अन्य संतों के पास भी जाते हैं बावजूद इसके उनका बयान उनके शक के घेरे में खड़ा कर रहा है कि क्या वे देशभक्त हैं।